
नई दिल्ली, 5 जनवरी। दिल्ली दंगों के मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका को सुप्रीम कोर्ट द्वारा खारिज किए जाने के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। जहां भाजपा के नेताओं ने इस फैसले का समर्थन किया है, वहीं कांग्रेस के कई नेताओं ने इस पर आपत्ति जताई है। कांग्रेस नेता उदित राज ने स्पष्ट कहा कि शरजील इमाम और उमर खालिद को जमानत मिलनी चाहिए थी।
नई दिल्ली में संवाददाता से बातचीत के दौरान उदित राज ने जब पूछा गया कि क्या यह फैसला मुस्लिम विरोधी है, तो उन्होंने कहा कि यह मुस्लिम विरोधी नहीं, बल्कि राजनीतिक फैसला है। उनका कहना था कि सरकार ने मुस्लिम समुदाय के लिए अलग कानून बनाया है, जो उन पर विशेष रूप से लागू होता है। इसके चलते यदि वे कोई बयान देते हैं तो उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाता है। इस संदर्भ में उदित राज ने दोहराया कि शरजील इमाम और उमर खालिद को जमानत मिलनी चाहिए थी।
उदित राज ने आगे कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि मुसलमानों को कुछ हद तक परेशान किया जा रहा है, लेकिन इसका असर हिंदू समुदाय पर भी पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इस बहाने बेरोजगारी, महंगाई और शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को नजरअंदाज किया जा रहा है, जिसका नुकसान हिंदुओं को हो रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी के सोमनाथ मंदिर को लेकर ब्लॉग पर किए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उदित राज ने कहा कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने जो जवाब दिया है, वही उनका भी उत्तर है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि वह महंगाई और बेरोजगारी जैसे गंभीर मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करे, बजाय विवादित विषयों पर ध्यान देने के।
वहीं, कांग्रेस के राजेंद्र पाल गौतम ने इस फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि यह दोनों पहलुओं से गलत है। उन्होंने कहा कि जमानत नियमों के तहत जेल अपवाद होनी चाहिए, लेकिन यहां जमानत क्यों नहीं दी जा रही, यह समझ से परे है। उन्होंने यह भी कहा कि जमानत के लिए एक साल तक आवेदन न करने का नियम संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन है और इसका कानून में कोई आधार नहीं है।
इस पूरे मामले पर राजनीतिक बहस जारी है, जो आने वाले दिनों में और गहराने की संभावना है।
–
डीकेएम/डीकेपी
संबंधित खबरें:
- उमर खालिद और शरजील इमाम ने पूरे देश को दंगों की आग में झोंकने की कोशिश की: विनोद बंसल
- के. अन्नामलाई ने दिल्ली में भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से की मुलाकात
- जम्मू: पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक फरार
- गणतंत्र दिवस 2026 के कार्यक्रमों के टिकट ‘आमंत्रण’ ऐप पर उपलब्ध: रक्षा मंत्रालय